बेरहम पिता,सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी का वार कर की हत्या

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर जिले में पिता-पुत्र के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है। पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर फरार आरोपित के विरुद्घ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


खटीमा के मझोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरीश कश्यप पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे व पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह शुक्रवार को घर पर अकेला था, जब उसकी मां और बहन दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो देखा कि हरीश कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मां और बहन के रोने-धोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें -  ऐतिहासिक गर्जिया मंदिर में आई दरार "डीएम" ने सही करने का उठाया बेड़ा


शनिवार को हरीश के पीलीभीत न्यूरिया गिधौर निवासी चाचा नेतराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने ही हरीश की बचपन से परवरिश की थी। जब वह बड़ा हो गया तो वह अपने माता-पिता के साथ मझोला चला आया। उसका पिता हरप्रसाद उससे काफी नाराज रहता था। दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। शुक्रवार को जब हरीश अपने कमरे में सो रहा था तभी उसके पिता ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी ।

यह भी पढ़ें -  बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक ऑफिसर और कर्मचारी आज से दो दिवसीय हड़ताल पर


पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पिता हरप्रसाद ने ही अपने बेटे हरीश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। वह घर से फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999