मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत , परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से सुबह-सुबह दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां मॉर्निंग वॉक में निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आपको बता दें की रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर सुबह शाम लोग घूमने जाते हैं। वही आज सुबह बेलगढ़ चौकी के पास एक महिला की अज्ञात वाहन चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें -  भू-धंसाव के चलते गंगोत्री हाईवे का 50 मीटर हिस्सा छतिग्रस्त, आवाजाही बंद

मिली जानकारी के अनुसार सीमा लटवाल पत्नी नरेन्द्र लटवाल रोज की तरह सुबह घूमने जाती थी आज जब वह घूमने गई तो एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जहाँ सुबह घूमने वाले लोगों ने देखा तो फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, वहीं 108 की मदद से महिला को अस्पताल भिजवाया गया है , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हिमांशु उप्रेती ने बनारस विश्वविद्यालय में एलएलबी ऑनर्स प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल किया हासिल

वहीं मौत की सूचना पर अस्पताल मे भी भीड़ लगी है वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा है तथा क्षेत्र में शोक की लहर है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999