सावधान: उत्तराखंड में 13 मई को आसमान से बरसेगी आफत, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News heavy rain alert uttarakhand weather

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में 13 मई को भी मौसम का मिजाज ख़राब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 13 मई को कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में 13 मई को मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज बारिश के साथ ही बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस महिला नेताओं ने थामा BJP का दामन, प्रदेश महामंत्री Deepti Rawat ने बताया बड़ा कारण

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रियों को दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें -  दिवाकर भट्ट के निधन पर सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करने की दी सलाह

गढ़वाल कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे 13 मई को अपनी तीर्थयात्रा की योजना बनाते समय, मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए, अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि संभव हो, तो यात्रा तब करना अधिक उचित रहेगा जब मौसम सामान्य हो जाए। इसके अलावा, एक सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, कृपया तीर्थयात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999