हरिद्वार में बड़ा हादसा, 33 हजार की लाइन टूटकर घर से टकराई, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में 33 हजार की लाइन टूटकर घर से टकराई

हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। कस्बे में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर एक घर से टकरा गई। इस दौरान मौके पर लोगों की चीख-पुकार निकल आई।

33 हजार की लाइन टूटकर घर से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार इशरत नाम के व्यक्ति के घर से अचानक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर टकरा गई। देखते ही देखते घर की दीवारें, फ्रीज, एसी, पंखे और समरसेविल जैसे सभी उपकरण जलकर खाक हो गए। गनीमत ये रही कि कोई शख्स इसकी चपेट में नहीं आया।

यह भी पढ़ें -  Rudrapur Crime: गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली

बड़ा हादसा होने से टला

हादसे के दौरान घर पर एक महिला मौजूद थी। महिला ने बताया कि हादसे के वक्त परिवार के लोग तख्त और बेड पर बैठे थे, वरना आज घर में कोई भी जिंदा नहीं बचता। उन्होंने कहा कि करीब पांच मिनट तक कान बहरे हो गए और आंखों के सामने सिर्फ धुआं ही धुआं था, मानो आसमानी बिजली घर के भीतर गिर गई हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  11 साल पहले लापता हुई थी महिला, परिवार ने मृत मानकर किया अंतिम संस्कार; अब जम्मू-कश्मीर में जीवित मिली लीलावती
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999