
अमेरिका की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (WHCA) के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी. वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होने वाले थे. इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी थीं. जैसे ही बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में फायरिंग हुई, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाला. फायरिंग का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग ट्रंप के सामने ही हुई. ट्रंप मंच पर बैठे हैं और अचानक फायरिंग होती है और तुरंत सुरक्षाकर्मी उन्हें घेर लेते हैं. कई लोग टेबल के नीचे छिप जाते हैं. सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया फायरिंग की आवाज सुनते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और पत्रकारों एवं मेहमानों को जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिपना पड़ा. सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल को खाली कराया और संदिग्ध हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया. राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना के बाद पूरे हिल्टन होटल और उसके आसपास के इलाके को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और होटल को पूरी तरह खाली करा दिया. सुरक्षाकर्मी हर फुटेज की जांच कर रहे हैं. ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित व्हाइट हाउस ले जाया गया है


