देहरादून में देर रात चली गोलियां… ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस-बदमाश आमने-सामने

खबर शेयर करें -

 

देहरादून में देर रात चली गोलियां

देहरादून में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाना बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम का सामना शातिर अपराधियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई।

देहरादून में देर रात चली गोलियां

जानकारी के मुताबिक, पुलिस चेकिंग बैरियर पर संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय गाड़ी भगाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया, तभी बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  पति की मौत होने पर उनके दोस्त ने महिला से दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल,लाखो की रकम वसूले

उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी अब्दुल्ला समेत दो बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी अब्दुल्ला समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने दो देशी तमंचे और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद जैसे जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Dehradun crime

SSP ने किया मौके पर निरीक्षण

आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस बदमाशों के आपराधिक नेटवर्क और उनके अन्य साथियों के बारे में गहराई से जांच कर रही है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999