बड़ी खबर!, 232 यात्रियों से भरी फ्लाइट के इंजन में लगी आग; झुलसे लोग, तुरंत रनवे किया बंद

खबर शेयर करें -

 

new-delhi-city-swiss-air-engine-fire-at-delhi-igi-airport-6-injured

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार देर रात आईजीआई एयरपोर्ट पर भीषण हादसा हो गया। स्विस एयर की उड़ान संख्या एल एक्स 147 के इंजन में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है। तुरंत ही रनवे को बंद किया गया।

बड़ी खबर!, 232 यात्रियों से भरी फ्लाइट के इंजन में लगी आग

दरअसल स्विस एयर की उड़ान संख्या एल एक्स147 दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रही थी। लेकिन टेक-ऑफ के समय इंजन नंबर 1 में तकनीकी खराबी आई। जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने के समय विमान की स्पीड करीब 104 नोट्स थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहां स्कूल बस हुई हादसे का शिकार

छह लोग झुलसे

ऐसे में पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद किया और विमान को रनवे पर ही रोक दिया। आपको बता दें कि विमान में 232 यात्री सवार थे। तुरंत ही उन्हें इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि छह यात्री इस दौरान झुलस गए। उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आग, तीन मकान हुए जलकर राख, बेघर हुए दर्जनों लोग

रनवे किया बंद

फिलहाल रनवे नंबर 28 को बंद कर दिया गया है। स्विस एयर ने यात्रियों के लिए एक टास्क फोर्स तैनात की है। जो उनके होटल और दूसरी उड़ानों का इंतजाम करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999