नगर निगम के निरीक्षक के घर पर रात में फायरिंग, खड़िया कारोबारी हिरासत में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम में तैनात और सुभाष नगर निवासी एक इंस्पेक्टर के घर पर शनिवार रात में फायरिंग कर दी। घटना तब हुई जब इंस्पेक्टर अपने पोते के साथ घर के सामने टहल रहे थे। गोली इंस्पेक्टर के समीप से गुजरकर घर के शीशे को चीरते हुए अंदर सीढ़ी पर जा लगी। पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी खड़िया कारोबारी है।

सुभाषनगर स्थित कपूर आटा चक्की के पास रहने वाले डुंगर सिंह परमार नगर निगम हल्द्वानी में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। डुंगर के मुताबिक शनिवार रात वह अपने पोते के साथ घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनके सामने वाले घर से निकले शख्स ने उनकी तरफ पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली उनके करीब से होकर सीधे घर के कांच पर जा लगी और उसे चीरते हुए अंदर सीढ़ी पर रुकी। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल कब्जे में ली। पीड़ित के मुताबिक फायरिंग करने वाला अल्मोड़ा निवासी कोई कारोबारी है। बताया कि आरोपी से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें -  बाल अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन, खेल मंत्री ने बच्चों से की ज्यादा से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग करने की अपील

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999