हल्द्वानी: बस और बाइक की भीषण टक्कर, फूट गई तेल की टंकी और लगी आग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निजी बस धू-धूकर जल उठी। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल की टक्कर निजी बस से हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह बस के नीचे जा घुसी, जिससे बस ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते बस चौराहे पर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार या अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार,ए0एन0टी0एफ/काठगोदाम पुलिस स्मैक एवम बनभूलपुरा , लालकुंआ पुलिस ने शराब के साथ 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999