हरिद्वार में बड़ा हादसा: कार और बस की जोरदार भिड़ंत, दोनों गाड़ियों में लगी आग

खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार में बड़ा हादसा: कार और बस की जोरदार भिड़ंत, दोनों गाड़ियों में लगी आग

हरिद्वार में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। रूड़की-मंगलौर हाईवे पर बीती देर रात कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों ने आग पकड़ ली।

कार और बस की जोरदार भिड़ंत

घटना रविवार देर रात की है। रूड़की-मंगलौर हाईवे पर कार और यात्रियों से भरी बस की टक्कर हो गई। जिस वजह से दोनों ही गाड़ियों ने आग पकड़ ली। आनन-फानन में बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  चाफी से अलचोना -ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 26लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा

सुरक्षित बताए जा रहे सभी यात्री

गनीमत रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे है। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन और बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999