उत्तराखंड- अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान महिला बह गई, बचाने कूदे युवक समेत दोनों लापता, तलाश जारी

खबर शेयर करें -

टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां अलकनंदा नदी में पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के दौरान नदी में एक महिला अचानक फिसलकर बह गई। महिला को बचाने के प्रयास में एक पुरुष भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों तेज बहाव में बहकर लापता हो गए।

यह हादसा सोमवार दोपहर लगभग 12:15 बजे कीर्तिनगर के ढूंढ प्रयाग घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के जबरौली गांव से करीब 15-16 श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए घाट पर पहुंचे थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालु स्नान कर रहे थे, तभी महिला आशा देवी अचानक फिसलकर गहरे पानी में चली गईं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पहुंचे वन निगम के एमडी ने आउटसोर्स कर्मचारी और श्रम कानून को लेकर दिए यह सख्त निर्देश…

महिला को बचाने के लिए जसवंत सिंह नामक व्यक्ति तुरंत नदी में कूद गया, लेकिन तेज धारा में वह भी फंस गया और कुछ ही क्षणों में दोनों पानी में ओझल हो गए। यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची कीर्तिनगर पुलिस और एसडीआरएफ श्रीनगर टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अलकनंदा की तेज जलधारा के कारण अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़ें -  युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या से सनसनी…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा पूजा के बाद स्नान के दौरान हुआ और सब कुछ कुछ ही क्षणों में घट गया। वहीं, जिला प्रशासन ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और मौके पर राहत टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999