हल्द्वानी में मानसिक रूप से बीमार महिला ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार, अंबिका विहार फेस-वन निवासी 47 वर्षीय पुष्पा जोशी अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। मंगलवार को उन्होंने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  भीमताल हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं और इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं, लेकिन हर बार परिजनों ने समय रहते उन्हें बचा लिया था।

यह भी पढ़ें -  करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा


महिला के पति हल्द्वानी में ही नौकरी करते हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999