रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बने बावड़ी की छत धंसी,हादसे में 11 लोगो की हुई मौत।

खबर शेयर करें -

रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बावड़ी की छत धंसने से 11 लोगों की मौत हो गई। 40 फीट गहरी बावड़ी में करीब 25 लोग गिरे थे। पुलिस ने रस्सियों की मदद से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया। इनमें दो बच्चियां और सात महिलाएं हैं। डेढ़ और 11 साल के बच्चे सहित कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है। नगर निगम ने पानी निकालने के लिए तीन मोटर बुलवाई है। कुंए में जितने शव दिख रहे थे, उन्हें निकाल लिया गया है।

कुएं में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108  गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत ,साथी गंभीर घायल

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जो लोग फंसे हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement