कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका: ‘एक परिवार से एक टिकट’, हाईकमान ने तय किया फॉर्मूला

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand congress

2027 विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर ख्बाब देख रहे कांग्रेस नेताओं को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी में टिकट बंटवारे में प्रभारी ने स्पष्ट लाइन खींच डाली है और नेताओं को दो टूक कह दिया है कि एक परिवार से सिर्फ एक को ही टिकट दिया जाएगा।

कुमारी शैलजा ने पार्टी नेताओं को दिया झटका

दरअसल उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के मिशन के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मैदान में उतर चुकी हैं। उनका उत्तराखंड दौरा उधमसिंह नगर से शुरू हुआ। प्रभारी का अब देहरादून जिले में अलग-अलग प्रकोष्ठों के साथ संवाद जारी है। इस दौरान संगठन की स्थिति, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर खास फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड के लिए सभी प्रकार का निःशुल्क उपचार

कांगेस ने टिकट को लेकर तय किया फॉर्मूला

कांग्रेस कि प्रदेश प्रभारी शैलजा ने साफ कहा कि कुमाऊं हो या गढ़वाल कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के नेताओं को दो टूक कह दिया है कि 2027 चुनाव में एक परिवार से एक को ही टिकट दिया जाएगा।

प्रभारी के दौरे से कार्यकर्ताओं में आई नई ऊर्जा: हरक

वहीं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के इस दौरे को अहम बताया। उन्होंने कहा कि शैलजा के आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है। यही ऊर्जा 2027 चुनाव में कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगी। हरक ने कहा कि पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999