Big breaking :- पौड़ी- मोहनचट्टी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बची जान

खबर शेयर करें -

आज दिनाँक 04 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मोहनचट्टी के पास एक वाहन (UK 14TA 1965) खाई लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में दर्दनाक हादसा: दूध वाहन और 18 टायर ट्रक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल,…वीडियो

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

उक्त वाहन में एक व्यक्ति ही सवार था जोकि घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से सकुशल बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -  पति के जाने के बाद महिला ने जिसपर किया विश्वास, उसने आठ वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार; पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

घायल व्यक्ति का नाम :- श्री विकास पुत्र श्री कैलाश मानसी, निवासी- देहरादून।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999