बिग ब्रेकिंग-कार्बेट टाइगर रिजर्व मे गश्त के दौरान बाघ के हमले से दैनिक श्रमिक की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर-राज्य मे आजकल जानवरों के हमले से मौतों के मामले बढ़ गये हैं।ताजा मामला बुधवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज के पटेरपानी क्षेत्र, सैडिल डैम बीट, पटेरपानी तिराहे पर एक दैनिक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

बुधवार को अपरान्ह कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज के पटेरपानी क्षेत्र, सैडिल डैम बीट, पटेरपानी तिराहे पर तीन दैनिक श्रमिक रणजीत सिंह सिंह, शिताब सिंह, पंदन कुमार गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान दैनिक श्रमिक पवन कुमार पुत्र धर्म सिंह आयु 32 वर्ष पर बाघ द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके उपरान्त तत्काल दैनिक श्रमिक पवन कुमार पुत्र धर्म सिंह को उपचार हेतु निकटवर्ती चिकित्सालय पहुचाया गया। परन्तु गंभीर घायल होने के कारण चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  महापंचायत में शामिल हुए अंकिता के पिता, CBI जांच पर उठाए सवाल


इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारीयों को दी गई। उपचार के दौरान चिकित्सालय में डॉ शालिनी जोशी उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ कार्बेट टाइगर रिजर्व, नन्द किशोर रूवाली वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़,महेश जोशी वन दरोगा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999