दो बहनों की लव स्टोरी प्यार के लिए ‘तकरार’: प्रेमियों से शादी की जिद पर अड़ीं, पुलिस के भी छुटे पसीने,

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड दो बहनों की लव स्टोरी का मामला सामने आया है हरिद्वार के रुड़की में दो सगी बहनें अपने-अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गईं। फिर क्या था जब परिजनों ने मना किया तो हंगामा हो गया। इतना ही नहीं दोनों बहनें परिजनों की शिकायत लेकर कोतवाली भी पहुंच गये।जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों की करीब एक साल पहले गांव में एक शादी में दो युवकों से मुलाकात हुई थी।

धीरे-धीरे इन लोगों के बीच बातें होती गई। दोनों बहनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। इसब बाद दोनों ने मोबाइल नंबर दे दिए और लंबी बातचीत होने लगी। इस दौरान बातचीत में दोनों बहनों ने शादी की कसमें भी खाईं। इस बीच परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों को डांट फटकार लगाई और दोनों के घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। परिजनों ने दोनों के मोबाइल भी ले लिए।मामला ज्यादा आगे न बढ़े इसके लेकर परिजनों ने दो बेटियों का रिश्ता दूसरे गांव के दो सगे भाइयों से तय कर दिया।

यह भी पढ़ें -  लोडर वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दोनों घायल, चालक फरार


बेटियों को अपनी शादी की खबर लगी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद घर में हंगामा हुआ तो दोनों बहनें सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गई और परिजनों की शिकायत की। दोनों ने शिकायत कर बताया कि परिजन उनकी जबरन शादी करवाना चाहते हैं जबकि वह अपने.अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं। इधर जब पुलिस ने परिजनों को यह जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि दोनों युवक उनकी बिरादरी के नहीं है।

यह भी पढ़ें -  डीएम के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं


इसलिए वह शादी नहीं करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों को समझाकर किसी तरह परिजनों के साथ घर भेज दिया। साथ ही परिजनों को चेतावनी दी गई है कि दोनों पर जबरन शादी का दबाव बनाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों बहनों और परिजनों को समझाने बुझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999