धामी सरकार का बड़ा फैसला!, शहरी निकायों और सड़कों के लिए ₹400.9 करोड़ मंजूर

खबर शेयर करें -

CM Dhami approves 218 crore for development works

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय किश्त (अक्टूबर से दिसंबर, 2026) के लिए ₹328 करोड़ 27 लाख 80 हजार की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया।

शहरी निकायों और सड़कों के लिए ₹400.9 करोड़ मंजूर

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय छमाही किश्त (अक्टूबर 2026 से मार्च 2027) के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल ₹3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें -  लव मैरिज के बाद अब दूसरी शादी करने पर अड़ा युवक, नहीं मानी पत्नी तो दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सीसी मार्ग निर्माण को मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इस सीसी मार्ग निर्माण कार्य के लिए 60 प्रतिशत की दर से ₹43.578 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत करते हुए शासनादेश जारी किया गया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – लालकुआं में पति-पत्नी मिलकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा, भेजा जेल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999