उत्तराखंड: रोडवेज का बड़ा फैसला : बदले जाएंगे रूट

खबर शेयर करें -

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। अब बसों के रूट में आवश्यकता और भीड़ के अनुसार तत्काल बदलाव किया जा सकेगा।

निगम ने सभी डिपो केंद्र प्रभारियों को यह अधिकार दिया है कि वे अधिक यात्रियों वाले मार्गों के लिए बसों का रूट डायवर्ट कर सकें। इसके लिए केवल मुख्यालय की आईटी टीम को 30 मिनट पहले सूचना देनी होगी। आईटी टीम तुरंत नए रूट को अपडेट करेगी।

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर दो कार की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

इस निर्णय से विशेष रूप से दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर, रुद्रपुर समेत पर्वतीय रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। उदाहरणस्वरूप, यदि देहरादून आने वाली बस में ऋषिकेश के अधिक यात्री होंगे, तो बस वाया ऋषिकेश चलाई जा सकेगी।

निगम के पास वर्तमान में 850 बसें हैं, जिनमें से कई पुरानी हो चुकी हैं। जल्द ही 200 नई बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  ऐतिहासिक शहर जोशीमठ पर संकट, आज होगी हाई प्रोफाइल बैठक, है 600 घरों दरारे, लोगो में हड़कम्प

क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (संचालन), उत्तराखंड परिवहन निगम

“यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी डिपो प्रभारियों को रूट परिवर्तन की अनुमति दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999