PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! जांच में खुली पोल, खुद आवेदन वापस लेने लगे लोग

खबर शेयर करें -

 

PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! जांच में खुली पोल, खुद आवेदन वापस लेने लगे लोग haldwani

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में PM आवास योजना के तहत लगाए गए कैंप को लेकर अब बड़ा खुलासा सामने आया है। शुरुआती तौर पर जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए थे, वहीं जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

दरअसल, बनभूलपुरा इलाके में आयोजित कैंप में करीब 7 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन जब इन आवेदनों की स्कूटनी की गई, तो कई आवेदक ऐसे पाए गए जिनके पास पहले से ही पक्का मकान मौजूद है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, यह गड़बड़ी सामने आते ही स्थिति बदलने लगी।

यह भी पढ़ें -  ऑर्किड पार्क घोटाले में बड़ा अपडेट: दीपक मित्तल की पत्नी राखी दुबई से गिरफ्तार, कई राज खुलने की उम्मीद

कार्रवाई के डर से खुद पीछे हट रहे लोग

जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब कई लोग खुद ही अपने आवेदन वापस लेने लगे हैं। बताया जा रहा है कि आवेदन के समय आवेदकों ने शपथ पत्र भी दिया था, लेकिन अब कई लोग सामने आकर यह स्वीकार कर रहे हैं कि वे पहले से ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  FASTag Annual Pass: 3000 में टोल फ्री!, जानें कितनी होगी बचत, किसके लिए होगा नया पास?देखे video

गलत तरीके से आवेदन करने वालों को दी चेतावनी

नगर आयुक्त ने कहा कि जो भी लोग गलत तरीके से आवेदन कर चुके हैं, वे खुद आगे आकर अपने फॉर्म निरस्त करवा सकते हैं। वहीं जो पात्र लाभार्थी हैं, उनके आवेदन पर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं क्षेत्र में तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा होने से मचा हड़कंप

गलत आवेदनों पर हो सकती है कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिलेगा। वहीं फर्जी या गलत जानकारी देकर आवेदन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999