देहरादून में स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात: मंत्री ने किया दून अस्पताल में नई सेवाओं का लोकार्पण

खबर शेयर करें -

 

दून अस्पताल में नई सेवाओं का लोकार्पण

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल देहरादून में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया।

देहरादून में स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात

बता दें इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज, आसान रजिस्ट्रेशन और स्पेशलाइज्ड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत कम पड़ेगी और अस्पताल में सुविधाएं और सुगम हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर परिवहन निगम, सीएम धामी ने दिए थे निर्देश

मंत्री ने दून अस्पताल में किया 6 नई सेवाओं का लोकार्पण

  • ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट (बच्चों के बेहतर रिहैबिलिटेशन और फिजिकल रिकवरी के लिए)
  • हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर (अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, इससे समय की भी बचत होगी)
  • स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक (एथलीट्स के लिए स्पेशलाइज्ड ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों का त्वरित इलाज)
  • पैथोलॉजी विभाग में सिमेक्स मशीन (ब्लड टेस्ट्स के लिए एडवांस्ड, एक्यूरेट और तेज लैब सुविधा)
  • हेल्थ पैकेज चेकअप्स (आम लोगों के लिए किफायती और स्पेशलाइज्ड स्वास्थ्य जांच पैकेज)
  • एनस्थीसिया वर्क स्टेशन (ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल विभागों को मजबूत करने के लिए नया वर्कस्टेशन)
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  टक्कर लगने पर मुतवल्ली ने बच्ची पर बरसाए थप्पड़, भड़के परिजन, दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे-Video
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999