बड़ी खबर – जनता पर महंगाई की एक और मार,प्रदेश में बिजली हुई महंगी

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने बिजली की दरों में औसतन 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से पूरे राज्य में लागू हो चुकी हैं।

इस बढ़ोतरी का असर सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन कर रहे उपभोक्ताओं को आंशिक राहत दी है। राज्य के लगभग 4.64 लाख BPL उपभोक्ताओं की बिजली दरों में केवल 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- मसूरी में रील बनाते समय 20 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी की मौत, पैर फिसलने से व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा

UERC ने बताया कि बिजली उत्पादन, खरीद, ट्रांसमिशन और वितरण की लागत में बढ़ोतरी के कारण दरों में संशोधन आवश्यक हो गया था। आयोग का दावा है कि यह बढ़ोतरी सुनिश्चित करेगी कि बिजली कंपनियों को वित्तीय रूप से स्थिर रखा जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं दी जा सकें।

विभिन्न श्रेणियों में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी:

उपभोक्ता श्रेणीवृद्धि (%)
घरेलू उपभोक्ता5.66%
अघरेलू उपभोक्ता4.97%
सरकारी सार्वजनिक उपयोग5.02%
प्राइवेट ट्यूबवेल7.82%
एलटी इंडस्ट्री (Low Tension)4.61%
एचटी इंडस्ट्री (High Tension)5.91%
मिक्स लोड उपभोक्ता5.37%
रेलवे6.26%
ईवी चार्जिंग स्टेशन9.29%
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, किराये के मकान में पंखे से लटका मिला शव
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999