हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

खबर शेयर करें -
cm-dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जनता के समस्या के समाधान के लिए विभिन्न जिलों में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार यानी आज हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है।

कैबिनेट बैठक से पहले गंगा पूजन करेंगे CM धामी

कैबिनेट बैठक की थीम कुंभ मेला 2027 रखी गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री समस्त कैबिनेट के साथ गंगा पूजन करेंगे। कैबिनेट बैठक में संभावना है कि 2027 के विकास कार्यों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों के आर्थिक पैकेज और विभिन्न योजनाओं के लिए धन्यवाद और अभिनंदन प्रस्ताव दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  12वीं बार मुकेश बोरा, तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता निर्विरोध ,पूर्व चेयरमैन की करारी हार

हरिद्वार में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक

गौरतलब है कि कुंभ नगरी हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना है। कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र : सदन में बजट पर शुरू हुई चर्चा, उपनेता सदन ने बजट को बताया निराशाजनक

विधानसभा सत्र की तारीख का हो सकता है ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुंभ से जुड़ी विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है।हरिद्वार समेत प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर भी कैबिनेट बैठक में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999