बड़ी खबर!, बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन!, अपनी लंबित मागों को लेकर किया सचिवालय कूच

खबर शेयर करें -

unemployed union protest uksssc paper leak 3

राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बेरोजगार युवाओं ने अपनी लंबित मांगो को लेकर सचिवालय कूच किया ।

unemployed union protest uksssc paper leak

बड़ी खबर!, उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच

बेरोजगार युवा अपनी तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। जिसके लिए उन्होंने सचिवालय कूच किया है। उनकी मांग है कि आउटसोर्स और बैकडोर भर्तियों को पूरी तरह बंद किया जाए। इसके साथ ही युवाओं ने सरकार से JE भर्ती जल्द जारी करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें -  सस्ता गल्ला विक्रेताओं में महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता, मंत्री ने दिए निर्देश
unemployed union protest uksssc paper leak 2

21 सितंबर को UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई थी रद्द

बताते चलें कि 21 सितंबर को UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा लीक के चलते रद्द कर दी गई थी। हालांकि अब तक इसकी दोबारा परीक्षा की डेट का ऐलान नहीं किया गया है। जिसके चलते बेरोजगार युवा नाराज है। ऐसे में पेपर लीक के चलते रद्द हुई परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999