बिग न्यूज- धामी ने मदरसों के सर्वे को लेकर कही ये बड़ी बात.

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के चैयरमैन के मदरसों की जांच कराने के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मदरसों को लेकर समय समय पर तमाम तरीके की बातें सामने आती रहती है।ऐसे में जांच होना आवश्यक है ताकि सच सामने आ सके। आपको बताते चलें कि उत्तरप्रदेश में भी तेजी से मदरसों की जांच के साथ साथ अवैध मदरसों को धवस्त किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में बहुत जगहों पर मदरसों को लेकर बाते सामने आ रही है इस लिए मदरसों का सर्वे होना जरूरी है ताकि सभी बाते सामने आ जाये और स्थिति स्पष्ट हो जाये।

यह भी पढ़ें -  ऊधमसिंह नगर के दंगल मे “Live- फायरिंग, भारी भीड़ के बीच फायरिंग करते युवक की वीडियो वायरल।


इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की जांच की बात कही है, साथ ही बोर्ड मदरसों के सर्वे बात भी कह रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में भी मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं, इसलिए उत्तराखंड में भी मदरसों के सर्वे की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -  कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पांच प्रतिशत बच्चों को ही संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आएगी


बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की यूपी की तर्ज पर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीएम ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त से दूर, दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999