बड़ी खबर- पूर्व मुख्य सचिव को मिली ये अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में अहम भूमिका निभाने वाली राधा रतूड़ी को अब मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वह 5 दिन पहले ही मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुई थीं और अब राज्य की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त बन गई हैं।

31 मार्च को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होने के बाद राधा रतूड़ी के बारे में इस पद पर नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों को सही साबित करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने उनके मुख्य सूचना आयुक्त बनने के आदेश जारी कर दिए।

यह भी पढ़ें -  गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु जिला प्रशासन का अहम निर्णय


राधा रतूड़ी 1992 बैच की आईएएस अफसर हैं और उत्तराखंड में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वह राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव भी रह चुकी हैं और इस पद पर रहते हुए उन्हें दो बार छह-छह महीने का सेवा विस्तार भी मिला था। अब उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नया जिम्मा सौंपा गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एसएसपी ने हल्द्वानी नैनीताल सहित दर्जन भर थाना-चौकियों के इंचार्ज बदले… पढ़े ट्रांसफर लिस्ट…
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999