बड़ी खबर -हल्द्वानी-चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल हुए लाइन हाज़िर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार देर शाम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी ने भाजपा नेता के बेटे को थप्पड़ मार दिया। जिससे आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। अब इस मामले में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने गंभीरता से लेते हुए कोटा बाग चौकी इंचार्ज प्रवीण तिबतिया और कांस्टेबल परमजीत को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसएसपी ने पूरे मामले की जांच रामनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को सौंपी है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में अगर पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा पर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग…..जाने पूरा मामला
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999