बड़ी खबर -यहां भाजपा कार्यकर्ता ने पहले मामी की बनाई अश्लील वीडियो फिर करता रहा बलात्कार, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, बता दें की एक महिला ने बीजेपी कार्यकर्ता पर नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया, वहीं इस मामले पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें की रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता पर मुंह बोली मामी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व में भी एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और वह ठाकुरनगर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  संसद हमले की बरसी पर सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, फूंका पुतला

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति राजमिस्त्री हैं और वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। ठाकुरनगर का रहने वाला सुरेश विश्वास उसे मामी और पति को मामा कहता है। सुरेश का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान सुरेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सुरेश उसके साथ सात साल से कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म कर रहा है। सुरेश पति और दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने मासिक धर्म के दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें -  कल हल्द्वानी – रुद्रपुर मार्ग रहेगा बंद, सफर से पहले देख लें रूट डायवर्जन प्लान

उसने मोबाइल में सुरेश का नंबर ब्लाॅक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से उसके पति के नंबर पर फोन कर बात कर मिलने का दबाव बनाता है। एक महीने पहले वह घर से दवा लेने जा रही थी। इस दौरान सुरेश ने उसे जबरन ऑटो में बिठाकर मारपीट की। उसकी वीडियो बनाकर बदनाम करने के मकसद से कई लोगों को भेज दी। परिवारवालाें तक वीडियो पहुंची तो उसने पति को सारा सच बता दिया। कहना है कि सुरेश ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह आए दिन उसको धमकाकर दुष्कर्म करता रहता है। वह खुद को भाजपा नेता और अधिवक्ता बताता है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरेश वर्ष 2020 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999