बड़ी खबर (उत्तराखंड) सार्वजनिक जगह पर छलका रहे थे जाम. 42 का दर्ज हो गया नाम ।।

खबर शेयर करें -

सार्वजनिक स्थानों में बैठकर जाम छलकाना युवकों को पड़ा भारी, कुल 42 व्यक्ति दबोचे

छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियाँ कसने वाले शराबियों पर सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक स्थानों, होटल–ढाबों एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, मसूरी में मजदूर की मौत

इसी क्रम में सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय राह चलने वाली महिलाओं पर शराब के नशे में फब्तियाँ कसने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 17/11/2025 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा विभिन्न टीमें गठित की गईं।

पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 42 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा।

यह भी पढ़ें -  ग्रामसभा गुमानीवाला में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

इन सभी के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹10,500/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999