केदारनाथ उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर ये नाम लगभग तय

खबर शेयर करें -



केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मनोज रावत का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी जल्द इसका ऐलान भी कर सकती है।


केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी के तौर पर मनोज रावत का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पर्यवेक्षकों के रिपोर्ट के आधार पर मनोज रावत के नाम पर सहमति बनी है। इसके साथ ही उनके नाम पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL की सख्ती, सघन चैकिंग में शातिर अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, मिली बड़ी सफलता

सिर्फ नाम का औपचारिक ऐलान बाकी
सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से मनोज रावत के नाम का औपचारिक ऐलान बाक़ी है। उनके नाम के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल भी हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस आने वाले एक दो दिन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर देगी।

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल में शुरू हुई हैली सेवा!, देहरादून से जुड़ेंगे ये जिलें, जानें क्या होगा किराया?- Heli Seva in Gadhwal

बीजेपी ने भी नहीं किया प्रत्याशी के नाम का ऐलान
केदारनाथ उपचुनाव के लिए सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बीजेपी भी ने भी अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों ही वेट एंड वॉच की राजनीति कर रहे हैं। हालांकि बीजेपी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन इसी बीच बीजेपी नेत्री ऐश्वर्या रावत के नामांकन पत्र खरीदने के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2) के अंतर्गत हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गई।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999