केंद्रीय संस्कृत विवि में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड

खबर शेयर करें -

gang rape nainital

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद देवप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर ने की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़

मामले को लेकर विवि निदेशक पीवीबी सुबह्मण्य ने पुलिस को तहरीर दी थी। उधर, विवि प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। आरोपी नेपाली मूल का बताया जा रहा है। मामले को लेकर थाना प्रभारी देवप्रयाग अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय विवि के निदेशक की तहरीर पर आरोपी नसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्यमणि भंडारी के विरुद्ध पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढऩे वाले छात्र की आत्महत्या से जुड़े मामले में नया मोड़,पढ़े खबर

आरोपों की पुष्टि होने के बाद विवि प्रशासन ने लिया एक्शन

थाना प्रभारी ने बताया की मामले की जांच एसआई अनिता नेगी को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सुब्रमण्यम ने बताया कि घटना अगस्त माह की है। मामला तब संज्ञान में आया जब छात्राएं टीसी लेने के लिए आई। इसके बाद विवि प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की। पुष्टि होने के बाद पुलिस में शिकायत की गई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999