बडी खबर-इस विधायक को आज सुनाई जाएगी सजा, ऑनलाइन होगी पेशी

खबर शेयर करें -


कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच दोषियों को एमपी एमएलए कोर्ट आज दोपहर दो बजे सजा सुनाएगी। इरफान की पेशी महाराजगंज जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई जाएगी अन्य चारों अभियुक्तों को जिला जेल से कोर्ट लाया गया है।

डिफेंस कालोनी जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने आरोप लगाया था कि सात नवंबर 2022 को विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी व अन्य लोगों ने रात आठ बजे उसके प्लाट में आग लगा दी। प्लाट के एक हिस्से में अस्थाई निर्माण कर वह रहती थीं।
आग से उनकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। मामले की रिपोर्ट आठ नवंबर 2022 को जाजमऊ थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस ने विवेचना में शौकत पहलवान, मोहम्मद शरीफ, इजरायल आटे वाला, अनूप यादव, महबूब आलम, शमशुद्दीन, एजाजुद्दीन, मो. एजाज, मुर्सलीन भोलू, शकील चिकना को भी अभियुक्त बनाया था।

यह भी पढ़ें -  तेंदुआ पकड़ने के लिए लगे पिंजरे में फंसा मुर्गा चोर, मुर्गे के लालच में पूरी रात पिंजरे में रहा कैद

इरफान सोलंकी ने 22 दिसंबर 2022 को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था। इरफान, रिजवान, शौकत, शरीफ और इजरायल आटे वाले के खिलाफ 30 जनवरी 2023 को विचारण शुरू हुआ था। छह मार्च 2023 को आरोप तय हुए थे। कोर्ट ने पांचों अभियुक्तों को तीन जून को दोषी करार दिया था

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  डॉक्टर ने महिला को मृत किया घोषित, अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त गाड़ी में चलने लगीं सांसें… जानें पूरा मामला
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999