बड़ी खबर-तीन और परिवारों ने छोड़ा पुरोला

खबर शेयर करें -


पुरोला में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में जहां एक ओर धारा 144 लागू कर दी गई है। तो वहीं तीन और मुस्लिम परिवारों ने तनाव के बीच पुरोला छोड़ दिया है। जबकि बड़कोट में भी तीन व्यापारी शहर छोड़ कर चले गए हैं।




पुरोला में बढ़ते तनाव के बाद तीन और मुस्लिम समुदाय के परिवारों ने शहर छोड़ दिया है। जबकि बड़कोट से भी तीन व्यापारी दुकानें छोड़ चले गए हैं। महापंचायत की चेतावनी के बाद से ही कई व्यापारी अपने परिवारों के साथ शहर से बाहर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मण्लायुक्त श्री दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शिकायतकर्ता एवं अधिकारियों के साथ रूबरू होकर लम्बित जनसमस्याओं का समाधान किया

पुरोला में विवाद बढ़ने के बाद माहौल काफी खराब हो गया है। जिसके बाद शासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। एडीएम तीर्थपाल ने भी सभी संगठनों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है

बड़कोट से भी तीन व्यापारी गए बाहर
पुरोला के साथ ही बड़कोट से भी तीन व्यापारी अपनी दुकानों पर ताले लटकाकर चले गए हैं। एक मोटर मैकेनिक और दो फेरी वालों ने बड़कोट छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सचिवालय में हुई भर्तियों पर विधिक राय लेने के बाद निर्णय लेंगी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

मोटर मैकेनिक को उसके मकान मालिक ने पूरी जमा राशि लौटा दी है। माना जा रहा है कि शहर में उपजे तनाव के कम होने और माहौल शांत होने के बाद ही ये लोग वापस लौटकर आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999