Ankita bhandari murder case में बड़ा खुलासा: सुरेश राठौर और उर्मिला की मिलीभगत का हुआ पर्दाफाश!

खबर शेयर करें -

ankita-case-suresh-urmila-exposed-darshan-bharti

Ankita bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला अब नया मोड़ लेता लिख रहा है। उर्मिला सनावर को सुरक्षा के साथ दिल्ली से देहरादून लाने वाले स्वामी दर्शन भारती ने बड़ा खुलासा किया है।

सुरेश राठौर के कहने पर उर्मिला ने वायरल की थी ऑडियो: दर्शन

स्वामी दर्शन भारती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘उर्मिला सनावर पिछले कुछ दिनों से मुकदमे दर्ज होने के कारण डरी हुई थी। जब वह उनके संपर्क में आई तो उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि उनके लिए वह कोर्ट तक जाने को तैयार हैं। इसके बाद उर्मिला उनके साथ देहरादून आने के लिए राजी हुई’। दर्शन भारती ने ये भी बताया कि उर्मिला ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के कहने पर ही वो ऑडियो वायरल की थी’।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव में राज्य सरकार द्वारा की जा रही देरी पर सख्त हुआ हाईकोर्ट…

CBI जांच पर दर्शन भारती ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वहीं स्वामी दर्शन भारती ने सीबीआई जांच की प्रदेश में उठ रही मांग को लेकर अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘वह उत्तराखंड के लोगों से पूछना चाहते हैं कि सरकार भी उन्हीं की, CBI भी उन्हीं की है और SIT भी उन्हीं की, अगर SIT की टीम भाजपा के नेताओं को क्लीन चिट दे दे तो फिर जनता क्या बोलेगी। अगर इस मामले में CBI जांच होती है और जो आरोपी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं उनको जमानत मिल जाती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं-यहाँ खुलेआम हो रही अवैध गैस रिफिलिंग,अगर अचानक हो जाए हादसा तो कौन होगा जिम्मेदार ?
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999