बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, बक्सर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मौत

खबर शेयर करें -

बिहार के बक्सर से डराने वाली खबर निकलकर सामने आई है। बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। बता दें कि दिल्ली से बिहार व पूर्वोत्तर की ओर जाने के लिए नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को एक अहम ट्रेन माना जाता है।

एक शख्स की मौत

यह भी पढ़ें -  लालकुआ में हाइवा और तेल टैंकर की जोरदार भिंड़त,2 घायल

रघुनाथपुर स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण मामले में 1 शख्स की मौत की खबर निकलकर सामने आई है। अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या तक जा रही थी। हालांकि, बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के पास ये ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें -  खाई में गिरी कार, महिला की मौत, तीन लोग घायल

घटनास्थल पर भेजी गई मेडिकल टीम

आरा के डीएम ने जानकारी दी है कि उन्होंने एसडीएम के साथ 15 एंबुलेंस और मेडिकल टीम को घायलों की सहायता के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से पटना से भी दर्जन भर एंबुलेंस को रवाना किया गया है। पटना के पीएमसीएच, एनएमसीएच और आईजीआईएमएस को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है

यह भी पढ़ें -  मोरबी में केबल पुल टूटने से कई लोग नदी में गिरे, अब तक 85 लोगों की मौत; नेवी और एयरफोर्स को भी बुलाया

रेलवे ने दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे का शिकार होने पर दुख व्यक्त किया है। रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग पटना हेल्पलाइन:-9771449971, दानापुर हेल्पलाइन:-8905697493, कमर्शियल कंट्रोल :-7759070004 और आरा हेल्पलाइन:-8306182542 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999