उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 12 हजार की रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

किच्छा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी लकड़ी के ठेकेदार से आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और पिछले 5-6 वर्षों से यह कार्य कर रहा है। उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिनको काटने के लिए नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक था।

यह भी पढ़ें -  सरकार के दावों की खुली पोल,अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा GMVN पौड़ी का टूरिस्ट रेस्ट हाउस

आरोप है कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने कुल 16 पेड़ों को कटवाने की अनुमति देने के लिए 12,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर जाल बिछाया। ट्रैप टीम ने शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ आरोपी के कार्यालय भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 12,000 रुपये दिए, टीम ने मौके पर छापेमारी कर बादल पांडे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश वन भूमि विवाद पर सामने आया प्रेमचंद अग्रवाल का बयान, जनता से बोले कानून हाथ में ना लें

विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999