ठाणे में बहुत बड़ा हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें -

मुंबई: ठाणे में कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए एक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से यह हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ। समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में इस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह हादसा देर रात हुआ। एनडीआरएफ की दो टीमों को राहत और बचाव के काम में लगाया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां ऋषिकेश एम्स और नेशनल हेल्थ मिशन ने संयुक्त रूप से स्वास्थ शिविर का किया आयोजन

बताया जा रहा है कि अब तक घटनास्थल से 14 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य लोगों मलबे में दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक पुल तैयार करने के लिए गार्डर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक करीब 100 फीट की ऊंचाई से यह मशीन नीचे की ओर गिर गई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999