चारधाम में बिगड़ा मौसम, केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है। केदारनाथ जाने का प्लान कर रहे तीर्थयात्रियों को बता दें कि तीन मई तक पंजीकरण पर रोक लगा दी है। हालांकि तीर्थयात्री अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

इससे पहले केदारनाथ के लिए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक पंजीकरण पर रोक लगाई थी। चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि मौसम खराब होने के वजह से शासन ने पंजीकरण रोकने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 1090 KM लम्बी 104 ग्रामीण सड़कों की हालत सुधरेगी

इस आदेश के जारी होने के बाद केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम के लिए ही पंजीकरण कराते हैं लेकिन अब खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में तीर्थयात्री तीन धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ) का पंजीकरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  STF का बड़ा ऑपरेशन , एक लाख का इनामी घोड़ासन गैंग लीडर शिरड़ी से दबोचा


अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि केदारनाथ के खराब मौसम को देखते हुए शासन के आदेश पर केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 3 मई तक रोका है। मौसम के सामान्य होने के बाद पंजीकरण दोबारा शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999