सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें -

सितारगंज। पिता के इलाज के लिए अस्पताल जा रहें बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार को ग्राम पहसैनी, नानकमत्ता निवासी कुलवंत सिंह (35) पुत्र लाल सिंह अपने पिता के इलाज के लिए अपनी मां जागीरो कौर के साथ बाइक से सितारगंज के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। घर से छह किमी दूर साधुनगर-सिसई खेड़ा मार्ग पर ग्राम मगरसड़ा में सामने से आई ट्रैक्टर ट्रॉली से साइड लेते समय वह ट्राली से जा टकराया। टकराने के बाद तीनों सड़क से नीचे खेत में जा गिरे। हादसे में तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके पिता के गंभीर घायल होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है और उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 117 मॉडर्न मदरसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे, सीएम धामी ने किया एलान


परिजनों ने बताया कि कुलवंत के पिता लाल सिंह का पथरी का ऑपरेशन होना था। इसके लिए तीनों दस बजे के करीब एक बाइक पर सवार होकर अस्पताल के लिए निकले थे। बताया कि कुलवंत शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। वही उसकी मौत की खबर से उसकी पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर ट्राली का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में प्रेस वार्ता: भाजपा मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल ने भूमाफियाओं और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, किसान मंच ने किया समर्थन।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999