भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई की गुंडई, बीडीओ को दी जान से मारने की धमकी, कर्मचारियों की कार्य बहिष्कार की चेतावनी

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के भाई व मूनाकोट की ब्लाक प्रमुख नीमा वल्दिया के पति अपनी गुंडई से फिर सुर्ख़ियों में हैं। उन पर एक बार फिर मूनाकोट के खंड विकास अधिकारी को जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप है। घटना के बाद ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पति सहित अन्य आरोपितों पर कार्रवाई नही होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दे दी है। पुलिस भी मामले की गंभीरता देख सक्रिय हो गयी है।
सोमवार को मूनाकोट के बीडीओ गंगा सिंह बिष्ट को किसी सोनू निवासी ऐंचोली का मोबाइल पर फोन आया। फोन कर उसने कहा कि ब्लॉक प्रमुख पति जीवन वल्दिया के मजदूरों के लिए ब्लॉक में आवास सुविधा दी जाए। जिस पर बीडीओ ने ऐसी कोई व्यवस्था होने से मना कर दिया। इसके बाद जीवन वल्दिया अपने चार-पांच लोगों के साथ ब्लॉक पहुंचा। जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट को डराया धमकाया जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी कमरा बंद कर दिया। उनके साथ हाथापाई पर वह लोग उतारू हो गए। बमुश्किल खंड विकास अधिकारी ने अपनी जान बचाई। इस दौरान उनका हाथ कट गया। जब वह जाने लगे तो उनकी गाड़ी के आगे वह लोग खड़े हो गए।


घटना के बाद से कर्मचारी में रोष व्याप्त है। उन्होंने जाजरदेवल के थानाध्यक्ष को पूरे मामले की तहरीर दी और आरोपों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसी के अलावा अन्य विकासखंड कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख पति के उत्पीड़न के कारण खंड विकास अधिकारी वर्मा ने विषैला पदार्थ खाकर जान देने की। स्वयं उसके परिवार ने यह आरोप लगाया। बमुश्किल उनकी जान बची। अभी भी वह अपना इलाज करा रहे हैं और इस सदमे से उबर नहीं पाए है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में आगामी आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित होगी। जिसके बाद आगामी रन दोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगो ने हल्द्वानी राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया