भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2022 के चुनाव की तैयारी करने को कहा

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता राजीवनगर स्थित शक्ति केंद्र में आयोजित कार्यशाला के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।  बिंदुखत्ता के राजीवनगर शक्ति केंद्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में  आयोजित की गई कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट  ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले संगठन के सालाना कार्यक्रमों की उपयोगिता के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि कार्यकर्ता अभी से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते ही 2022 भी भाजपा उत्तराखंड में फतेह करेगी इस मौके पर उन्होंने प्रभारियों की नियुक्ति भी की। कार्यशाला की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक गिरीश जोशी ने जबकि संचालन कार्यशाला प्रभारी पूरन बोरा ने किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी लक्ष्मण खाती,  महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष  ललिता बहुगुणा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जगदीश पंत,  धर्मेंद्र कोरंगा, भूपेंद्र पाठक, सभी बूथों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  हिमानी सेमवाल ने APO बनकर रचा इतिहास