भीमताल ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव तैयारी में जुटे

खबर शेयर करें -

भीमताल। ब्लाक भीमताल कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। संगठन की मजबूती व बूथ कमेटियों का गठन पर विशेष फोकस करने पर जोर दिया गया। बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाए। यहां मिनी स्टेडियम  में  रविवार को भीमताल नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें  संगठन की मजबूती व बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष रुप से चर्चा की गई। साथ ही तय किया गया कि प्रत्येक बूथ में एक बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाए। कांग्रेस में ऐसे लोगों को ज्वाइन कराने पर चर्चा हुई जो कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं तथा जो विवादित नहीं है। नव नियुक्त भीमताल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी  दीपचंद सती के स्वागत के लिए कार्यक्रम की रणनीति तय की गई।   28 जनवरी को भीमताल में ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से प्रभारी का स्वागत किया जाएगा।  उमेश भट्ट को सोन गांव न्याय पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब ब्लॉक  एवं नगर की बैठक  अलग-अलग आयोजित की जाएगी। ब्लॉक की बैठक पांच व नगर कांग्रेस की बैठक माह की तीन तारीख को आयोजित की जाएगी। बैठक की ब्लॉक अध्यक्ष खष्टी राघव, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह, मीना बिष्ट, आनंद कुजरवाल,  नीरज कुमार, आशा आर्य, हेमा परगाई, सतीश लाल वर्मा, भूपेंद्र कनौजिया, रीना आर्य, धर्मेंद्र शर्मा, कृष्णा राघव, संजय जोशी, गोपाल दत्त पलड़िया, खुशीराम, लोकनाथ गिरी, गुंजन रौतेला , मनोहर लाल शाह, भवान बिष्ट, प्रकाश हरबोला, केआर आर्य, , इंद्रजीत बिष्ट, खीम राम,  दानिश खान, राजकुमारी, हेमा रावत आदि मौजूद रहे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें -  अनुसचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक