सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजपा नेत्री नंदी रावत की मौत हो गई। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


मिली जानकारी के मुताबिक ढिकुली निवासी 45 वर्षीय नंदी रावत पत्नी गोविंद सिंह रावत रविवार की देर शाम टेंपो से उतारकर अपने घर की तरफ जा रही थी। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  जानिए नैनीताल होटल एव रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की दिल्ली में नैनीताल सांसद अजय भट्ट से किन मामलों पर हुई बात

वहां मौजूद लोग उन्हें गम्भीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर काशीपुर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर घटन के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।ज्ञात रहे कि मृतका नंदी रावत भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। उनके निधन पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, जगमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल, महिला मोर्चा अद्यक्ष नीमा मठपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999