भाजपा के विधायक ने लगाया कांग्रेस के दो नामी नेताओं पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चुनाव कब होंगे, इसका ऐलान हो गया है। ईसी ने 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान कराने का ऐलान किया। वहीं इस बीच पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. अब भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने टिहरी से विधायक रहे दो नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनौती दी है।


बता दें कि धनसिंह नेगी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता किशोर उपाध्याय और दिनेश धनै पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन नेताओं ने टिहरी का विकास तो नहीं कियालेकिन अकूत संपत्ति अर्जित की। कहा कि 5 साल बनाम 15 साल के लिए वे दोनों नेताओं को चुनौती देते हैं कि अपने विकास कार्यों का ब्यौरा सामने रखें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां पर मां की डांट के बाद घर से निकली छात्रा, हैवानियत की हुई शिकार


विधायक धन सिंह नेगी ने मीडिया से रुबरु होते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता किशोर उपाध्याय और दिनेश धनै पर आरोप लगाए और उन्हें चुनौती दी। चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने क्या विकास कार्य किए, इसको सामने रखें। धन सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई को संपत्ति मामले में गिरफ्तार भी किया गया और उनके संबंधियों के खिलाफ पुलिस का लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ।

यह भी पढ़ें -  मेडिकल क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए रोहित क्लासेज में 19 सितंबर को निशुल्क डेमो क्लास


पूर्व मंत्री दिनेश धनै पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में टिहरी विधानसभा में खुलेआम गुंडागर्दी चलती थी। थाने और चौकियों के रिकार्ड उठाकर देखें तो सारी सच्चाई बयां हो जाएगी। कहा कि उन्होंने पिछले 5 साल में टिहरी में विकास के कार्य किए हैं। सड़कों का जाल बिछा है और टिहरी झील के लिए 1200 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। विधायक ने बताया कि कुट्ठा गांव में मेडकिल कालेज का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है, जिसकी जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।

Advertisement