भाजपा विधायक की पोस्ट वायरल, राजनितिक गलियारों में हलचल

खबर शेयर करें -

यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से राजनितिक गलियारों में हलचल मच गई है। विधायक रेनू बिष्ट ने अपने इस पोस्ट से अपनी पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं।

यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट की पोस्ट वायरल
पौढ़ी की यमकेश्वर विधानसभा से विधायक रेनू बिष्ट की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए वीडियो साझा किया है।

जिसमें कैप्शन लिखा है कि मैं मानती हूँ पिछले 20-22 वर्षों में आपके साथ बहुत छल हुआ है। किंतु अभी बस इतना ही कहुंगी कि मुझपर आपका वो विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद जो आपने 2022 में दिया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। ये मेरा आपसे वादा है। विधायक के रूप में मेरा ये प्रथम कार्यकाल ही आपके विश्वास में खरा उतरेगा

यह भी पढ़ें -  नशे के सौदागर को पुलिस ने 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

पिछले 20-22 सालों में आपके साथ हुआ बहुत छल
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पिछले 20-22 सालों में आपके साथ बहुत छल हुआ है। इस बात से कई सवाल उठ रहे हैं। बीते 20 से 22 सालों में यमकेश्वर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के ही प्रत्याशी ही विधायक बने। उनके ऐसा कहकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं।

राज्यगठन के बाद से यमकेश्वर सीट पर काबिज रही भाजपा
यमकेश्वर सीट की बात करें तो राज्य गठन के बाद से अब तक ये सीट भाजपा के कब्जे में रही है। पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विजय बड़थ्वाल यहां से साल 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार चुनाव जीतीं। इसके बाद इस सीट से विदानसभा अधयक्ष रितु भूषण खंडूड़ी यहां से विधायक निर्वाचित हुईं। जिसके बाद साल 2022 में रेन बिष्ट यहां से चुनाव जीतीं हैं।

यह भी पढ़ें -  लाल कुआं के वरिष्ठ व्यापारी के बेटे का लंबी बीमारी से हुआ निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

इस सीट के इतिहास पर नजर डालने के बाद सवाल ये उठता है कि अगर यहां हमेशा बीजेपी ही थी तो जनता पर अत्याचार किसने किया। रेनू बिष्ट अपनी इस पोस्ट के जरिए क्या अपनी ही पार्टी और पार्टी के लोगों पर सवाल उठा रही हैं। क्या वो ये कहना चाहती हैं कि भाजपा ने लोगों के साथ छल किया।

यह भी पढ़ें -  GOVT JOB:भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

हाईकमान लेगा फैसला – मनवीर सिंह चैहान

इस पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनवीर चौहान का कहना है कि कि विधायक रेनू बिष्ट द्वारा सोशल मीडिया पर लिखी गई इस पोस्ट का पार्टी हाईकमान संज्ञान लेगा। जबकि इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि जब 22 सालों से इस सीट पर भाजपा काबिज है तो रेनू बिष्ट को ये स्पष्ट करना चाहिए कि उनका इशारा किसकी तरफ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999