Video Kedarnath Dham में DJ बजाकर नाचने वाले युवकों के खिलाफ FIR दर्ज, BKTC ने बताई वीडियो की सच्चाई

खबर शेयर करें -
Kedarnath Dham Viral Video FIR FILED

Kedarnath Dham केदारनाथ हिंदूओं की आस्था के सर्वोच धामों में से एक है। लेकिन कुछ लोग इस धाम को मोज मसती का अड्डा बनाने में तुले हुए है। इन दिनों सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham Viral Video) से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कुछ युवक केदारनाथ मंदिर परिसर में डीजे बजाकर नाचते और हल्ला करते हुए नज़र आ रहे है। इसी बीच अब इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

video link- https://youtube.com/shorts/u3RBLzIUSvc?si=dpcyJFvVguN4wBOy

यह भी पढ़ें -  लालकुआं – यहाँ घर से ब्यूटी पार्लर को निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Kedarnath Dham में DJ बजाकर नाचने वाले युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल वायरल वीडियो में कुछ युवक केदारनाथ मंदिर परिसर में डीजे बजाकर नाचते और हल्ला करते हुए नज़र आ रहे है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। लोग पूछ रहे हैं – कैसे ये स्पीकर मंदिर परिसर तक पहुंचे? साथ ही इन्हें कैसे डांस की इजाज़त मिली?”

यह भी पढ़ें -  सीएम पुष्कर धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…

कपाट खुलने से पहले की है वीडियो

वीडियो पर जब हंगामा मचा तो स्थानिय प्रशाशन ने ये दावा किया कि ये वीडियो केदारनाथ मदिंर के कपाट के खुलने से पहले की है। उधर लोगों की नाराजगी को देखते हुए केदारनाथ नाथ धाम में व्यवस्था को देखने वाले बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने भी वीडियो की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के जरिए इन युवकों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पकड़ा मिलावटी मावा, छापेमारी से मचा हड़कंप

पहले भी आ चुके है ऐसे मामले

बता दें कि केदारनाथ में पहले भी ऐसे मामले सामने आए है जिसके चलते यहां रील और व्लागिंग पर रोक लगाई गई है। हालांकि इसके वाबजूद कुछ लोग मानने को तौयर नहीं है। केदारनाथ एक धार्मिक स्थल है ना कि कोई पर्यटन स्थल। यहां इस तरह का व्यवहार न सिर्फ अपमानजनक है। बल्कि खतरनाक भी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999