देहरादून में खूनी वारदात: गृह क्लेश के दौरान पत्नी की पाठल से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पाठल से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी की गर्दन, पीठ और बगल पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई पाठल बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विवाद के बाद बरामदे में किया हमला

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल के अनुसार, आरोपी मनोज मजदूरी करता है। घटना के दिन वह भोजन करने के लिए घर आया था। बताया गया कि वह मकान की निचली मंजिल के एक कमरे में अपनी पत्नी नीलम (22) के साथ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें -  बेरीपड़ाव गोला गेट में गोला नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद।

विवाद बढ़ने पर नीलम चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकल आई। उसकी आवाज सुनकर आरोपी की बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। इसी बीच मनोज भी उसके पीछे पहुंचा और बरामदे में नीलम को पकड़कर वहां रखी तेजधार पाठल से हमला कर दिया। उसने गर्दन, पीठ और बगल पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण नीलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 15 एएसपी इधर से उधर

शोर सुनकर पहुंचे परिजन, आरोपी फरार

घटना के समय आरोपी की मां घर के पास खेत में काम कर रही थी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंची। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने छोटे बेटे संजय को दी। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

दो साल पहले हुई थी शादी

मृतका नीलम लखवाड़ क्षेत्र के धींगा गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब दो वर्ष पहले मनोज से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -यहां मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास,कोतवाली क्षेत्र की घटना, आरोपित सीसीटीवी में कैद।

हत्या का मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल के अनुसार, आरोपी के भाई संजय की शिकायत पर हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह घरेलू विवाद मानी जा रही है। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई पाठल बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999