व्यापार मंडल ने बीजेपी विधायक आवासीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। व्यापार मंडल ने रुद्रपुर बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल एक आवासीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन देकर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया

वहीं इस पूरे मामले को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर व्यापारियों को ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था लेकिन सरकार द्वारा लगाए गए 1 हफ्ते के कोरोना कर्फ्यू पर व्यापारियों ने सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विधायक आवासीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारी बैंक की किस्त नहीं दे पा रहे हैं बिजली का बिल उन पर चढ़ता जा रहा है इसके अलावा व्यापारियों के ऊपर अब रोजी-रोटी का संकट भी मंडराने लगा है जो सरकार व्यापारियों के बारे में सोचने की बजाय उनकी अनदेखी कर रही है जबकि अन्य राज्यों में बाजार खोलने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें -  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि को भी बढ़ाया,जानिये क्यों दिया जाता है तीलू रौतेली पुरस्कार ?

बीजेपी विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से बात कर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराएंगे और जल्दी व्यापारियों को राहत देने वाला मुख्यमंत्री के माध्यम से ऐलान करेंगे ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999