बॉक्सर भाष्कर भट्ट इस वर्ष द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ के बॉक्सर भाष्कर भट्ट इस वर्ष द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इससे उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। खेल मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए उनका नाम अनुमोदित कर दिया है। उत्तराखंड में कई होनहार खिलाड़ी हैं। हरिद्वार की वंदना कटारिया को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन निवासी भाष्कर भट्ट भारतीय यूथ मैन एंड वूमैन बाक्सिंग टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी कई बार संभाल चुके हैं। उनकी अगुवाई भारतीय टीम पोलैंड, पैराग्वे, सर्बिया सहित तमाम देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी है।

भाष्कर देश को कई बाक्सर दे चुके हैं
आपको बता दें कि भाष्कर वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण के रोहतक केंद्र में तैनात हैं। उनकी शानदार उपलब्धियों और प्रदर्शन को देखते हुए उच्च प्रदर्शन निदेशक और खेलो इंडिया नार्थ जोन कमेटी के सदस्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। बाक्सिंग की बारीकियां सीखने वाले भाष्कर देश को कई बाक्सर दे चुके हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद में भी लंबे समय तक बाक्सिंग प्रशिक्षण दिया है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए अनुमोदित होने पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। भाष्कर के बड़े भाई डा.धर्मेद्र प्रकाश भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड में खेल विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी