उत्तराखंड:साले की पत्नी पर जीजा की गंदी नजर, जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया कांड,

खबर शेयर करें -

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे. आरोपियों पर पांच-पांच हजार के इनामी रखा गया था. मामला लक्सर के सामने आए हैं. बताया जा रहा की झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 5 फरवरी को लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दीजिसमें बताया कि उसकी बहन की शादी लक्सर कोतवाली के एक गांव में हुई है.

गत वर्ष अक्तूबर माह में उसके बच्चों को चेचक हुआ. इस पर उसके जीजा ने बताया था कि उनके गांव के पास ही एक गांव में चेचक बीमारी दूर करने के लिए एक व्यक्ति झाड़ फूंक करता है. जिस पर वह अपनी पत्नी और बच्चों को अपने जीजा के घर ले गया. झाड़ फूंक करने वाले व्यक्ति ने उन्हें तीन दिनों तक लगातार झाड़ फूंक कराने को कहा. जिस पर उसके जीजा ने कहा वह पत्नी और बच्चों को उनके घर पर ही छोड़ दे. इलाज के तीन दिन बाद वह उन्हें वापस घर भिजवा देगा.

यह भी पढ़ें -  चोरगलिया को मिली बड़ी राहत, ₹9.93 करोड़ के नवनिर्मित पुल से सुगम होगा आवागमन

इस पर वह पत्नी और बच्चों को जीजा के घर छोड़कर अपने घर वापस आ गया. आरोप है कि रात के समय जीजा जूस लेकर आया. उसने उसकी पत्नी व सभी घरवालों को जूस पिला दिया. आरोप है कि जूस में नशीला पदार्थ मिला था. जूस पीने के बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई. इसके बाद जीजा ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिये. तीन दिन बाद उसके जीजा ने पत्नी व बच्चों को घर भेज दिया. करीब दो सप्ताह पहले जीजा के ममेरे भाई की उसकी पत्नी के पास कॉल आई. बताया कि उसका अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति के जीजा ने उसे भेजी हैं. जिस पर वह जीजा के घर गया. इसका विरोध किया. जिस पर जीजा ने उसे उसकी पत्नी के फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें -  नाबालिग छात्रा का अपहरण, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, विधायक भी समर्थन में पहुंचीं

आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. जिन पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग-अलग ठिकाने बदलकर रह रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनके एक ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सत्ता में नरेंद्र मोदी के 25 साल: CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की PM के यशस्वी जीवन के लिए पूजा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999